वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर हजारीबाग में देशभक्ति का माहौल

News Saga Desk

मुग़लों के सामने हार न मानने वाले वीर महाराणा प्रताप की जयंती पुरे देश में हर्ष और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी। इसी कड़ी में हजारीबाग शहर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। पोस्ट ऑफिस चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, नगर निगम मेयर अरविंद राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, वीरता और स्वाभिमान को नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक शासक नहीं बल्कि भारतीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय कठिन परिस्थितियों में रहकर संघर्ष का रास्ता चुना लेकिन आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। हल्दीघाटी का युद्ध आज भी महाराणा प्रताप के शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की मिसाल माना जाता है। वहीं उनका प्रिय घोड़ा चेतक वीरता और निष्ठा का प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा माहौल देशभक्ति और गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया

Read More News

रांची में निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और RTE नियमों को लेकर हुई अहम बैठक

रांची के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में...

किशनगंज में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा, सरकार से न्यायपूर्ण रवैये की मांग

बिहार के किशनगंज स्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए...

Read More