ब्रांडेड बोतल, जहरीला माल, रांची में नकली विदेशी शराब के बड़े खेल का पर्दाफाश

News Saga Desk

राजधानी रांची में अवैध और नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। संयुक्त छापेमारी अभियान में करीब 1000 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी राहुल नायक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। उत्पाद विभाग की टीम ने नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ-साथ शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दूसरे जिलों से नकली विदेशी शराब को रांची लाकर शहर और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी चल रही थी। उत्पाद विभाग को लगातार इस अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में पैक की गई विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब नकली ब्रांडिंग और फर्जी लेबल के जरिए बाजार में बेची जानी थी।

छापेमारी के दौरान विभाग ने एक कार और दो पिकअप वैन को भी जब्त किया है। इन वाहनों का इस्तेमाल शराब की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में किया जा रहा था। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी।

गिरफ्तार आरोपी राहुल नायक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। विभाग ने साफ कहा है कि नकली और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध शराब की बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Read More News

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में गैंगस्टर खोल रहे पुलिस का कच्चा चिट्ठा

झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला...

रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय...

रांची में निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त, फीस बढ़ोतरी और RTE नियमों को लेकर हुई अहम बैठक

रांची के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में...

किशनगंज में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा, सरकार से न्यायपूर्ण रवैये की मांग

बिहार के किशनगंज स्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए...

Read More