News Saga Desk
रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता ने अपनी बहादुरी और सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह पूरी घटना ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत सामने आई, जहां उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार 9 मई को ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस खुल रही थी। इसी दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरकर चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी।
मौके पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ महिला कांस्टेबल सविता ने बिना देर किए महिला को पकड़ लिया और ट्रेन रुकने तक मजबूती से थामे रखा। उनकी तत्परता और साहस की वजह से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने महिला कांस्टेबल की जमकर सराहना की। मदर्स डे से ठीक पहले एक मां को उसके बच्चे से बिछड़ने से बचाने वाली आरपीएफ जवान सविता की बहादुरी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
No Comment! Be the first one.