News Saga Desk
झारखंड की राजधानी Ranchi समेत राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को रांची में तेज हवा, गर्जन और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने 10 से 15 मई तक राज्यभर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज 10 मई को भी झारखंड के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर नहीं रुकने और वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है।
No Comment! Be the first one.