रांची से 18 महीने की मासूम अदिति लापता, परिजनों से मिले भाजपा नेता, सरकार पर साधा निशाना

News Saga Desk

रांची के कोकर स्थित खोरहाटोली से 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। बच्ची के अचानक गायब होने से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और रांची विधायक सीपी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और एक छोटी बच्ची का इस तरह गायब होना बेहद गंभीर मामला है। वहीं रांची विधायक सीपी सिंह ने भी प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि बच्ची के लापता होने वाली रात तेज बारिश हुई थी, इसलिए घर के पास मौजूद बड़े नाले की भी तलाशी ली गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बच्ची के लापता होने के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन लगातार बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

Read More News

रांची में बृहद धूमकुड़िया भवन एवं बहुउद्देशीय केंद्र का शिलान्यास, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी रांची के करम टोली स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में कल्याण विभाग की ओर से बृहद धूमकुड़िया भवन...

Read More