NEET, SIR और पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

News Saga Desk

रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर और नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पांच दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई थी। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए ऊर्जा संरक्षण जैसे मुद्दों की आड़ ले रही है।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। झारखंड कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है और चुनाव आयोग के निर्देश पर पार्टी के बीएलए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले चुनाव आयोग का काम मतदाता सूची में नाम जोड़ना और मृत लोगों के नाम हटाना था, लेकिन अब मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

वहीं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी जाति आधारित जनगणना के पक्ष में है।

Read More News

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।...

Read More