6 अक्टूबर से बढ़ेगा फ्लाइट टिकट का किराया, जानें नई रेट लिस्ट

NEWS SAGA DESK

इंडिगो ने 6 अक्टूबर 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। जानें नई दरें और टिकट पर कितना असर पड़ेगा।

 हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। एयरलाइन के मुताबिक, नई दरें 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की गई नई बुकिंग्स पर लागू होंगी। यानी मंगलवार से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।

IndiGo 

कंपनी ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की बढ़ती कीमतों और लागत में हो रही वृद्धि के बीच लिया है। घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रूट के अनुसार अलग-अलग शुल्क लागू होगा।

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा चार्ज?

IndiGo ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज को पांच स्लैब में बांटा है। जितनी अधिक दूरी होगी, फ्यूल चार्ज उतना ही ज्यादा होगा।

उड़ान की दूरीनया फ्यूल चार्ज
500 किमी तक₹375
501 से 1,000 किमी₹600
1,001 से 1,500 किमी₹900
1,501 से 2,000 किमी₹1,150
2,000 किमी से ज्यादा₹1,300

इसका मतलब है कि 500 किलोमीटर तक की घरेलू उड़ान के टिकट पर ₹375 का अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगेगा। वहीं 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की उड़ान में यात्रियों को ₹1,300 अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह पहली बार नहीं है जब IndiGo ने यात्रियों के लिए शुल्क बढ़ाया है। सितंबर 2026 में एयरलाइन ने अपनी कई अतिरिक्त सेवाओं के चार्ज में भी बदलाव किया था। घरेलू उड़ानों में शिशु के साथ यात्रा करने का शुल्क ₹2,200 से बढ़ाकर ₹3,000 किया गया था। वहीं अकेले यात्रा करने वाले बच्चों यानी Unaccompanied Minor के लिए घरेलू रूट पर ₹5,999 और अंतरराष्ट्रीय रूट पर ₹12,999 का शुल्क निर्धारित किया गया। इसके अलावा Fast Forward Service के लिए ₹650 और Travel Certificate के लिए ₹300 का चार्ज भी लागू किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। इंटरनेशनल रूट पर यह चार्ज ₹1,000 से ₹10,000 के बीच होगा। वास्तविक शुल्क यात्रा के रूट और दूरी के आधार पर तय किया जाएगा।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर नई बुकिंग करने वाले यात्रियों के कुल टिकट खर्च पर पड़ेगा। हालांकि, जिन यात्रियों ने नई दरें लागू होने से पहले टिकट बुक कर लिया है, उन पर यह नया चार्ज लागू नहीं होगा।

Read More News

Read More