मतदान केंद्र पर जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में नाम जांचें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

News Saga Desk

रांची | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 मई से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर यह सूची आगामी दो सप्ताह तक प्रदर्शित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस सूची में अन मैप्ड मतदाताओं के नाम के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मतदाता आसानी से संपर्क कर सकें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मैपिंग करना, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

श्री कुमार ने निर्देश दिया कि अन मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान सभी बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक अवश्य करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांचें और यदि उनका नाम अन मैप्ड सूची में हो तो तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम की मैपिंग सुनिश्चित कराएं।

Read More News

पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा...

Read More