News Saga Desk
रांची | देशव्यापी रोजगार मेला के 19वें चरण के तहत प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर सरकारी नौकरियों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी कड़ी में Ranchi के CCL सभागार में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया।
रोजगार मेले में रेलवे, भारतीय सेना, पोस्टल विभाग समेत छह विभिन्न विभागों में चयनित 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने CCL सभागार में प्रतीकात्मक रूप से 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
अब तक 12 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
कार्यक्रम में बताया गया कि इससे पहले आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से देशभर में लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

युवाओं से किया गया वादा पूरा हो रहा : संजय सेठ
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी देने का संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है और अब तक करीब 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।
संजय सेठ ने कहा कि नई नियुक्ति पाने वाले युवाओं के सामने देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा देनी चाहिए।
No Comment! Be the first one.