रांची में दांत के इलाज के दौरान युवती से छेड़खानी का आरोप, डॉक्टर पर केस दर्ज

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती के साथ दांत का इलाज कराने के दौरान कथित तौर पर अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अनगड़ा के हेसल इलाके की रहने वाली युवती शुक्रवार को टाटीसिलवे बैंक मोड़ स्थित एक क्लिनिक में दांत का इलाज कराने पहुंची थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर शाहिद ने उसके साथ अश्लील हरकत की और छेड़खानी की कोशिश की।

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद युवती घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आरोपी डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया। क्लिनिक से बाहर निकलने के बाद युवती सीधे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलने के बाद टाटीसिलवे थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More News

Jagran Genius Award 2026
जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी अजय नाथ झा ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं को...

Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट...

रांची में बीजेपी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, 200 कार्यकर्ता ले रहे हिस्सा

राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन...

Read More