भारत की महिलाओं को समर्पित Kiaasa फैशन ब्रांड का अनोखा विज़न, निवेशकों के लिए ग्रोथ पार्टनर बनने का मौका

News Saga Desk

भारत के तेजी से बढ़ते फैशन और रिटेल बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी Kiaasa Retail Limited अब विस्तार के नए दौर में प्रवेश कर रही है। महिलाओं के एथनिक और फ्यूजन वियर सेगमेंट में तेजी से उभर रहा यह भारतीय फैशन ब्रांड आज अपनी प्रीमियम क्वालिटी, ट्रेंडिंग डिजाइन और किफायती कीमतों की वजह से देशभर में लोकप्रिय होता जा रहा है। आधुनिक फैशन और पारंपरिक भारतीय परिधानों के खूबसूरत मिश्रण ने Kiaasa को देश के उभरते फैशन ब्रांड्स में अलग पहचान दिलाई है।

Kiaasa की स्थापना वर्ष 2018 में गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुई थी। यह ब्रांड साड़ी, सूट, लहंगा और अन्य एथनिक परिधानों के लिए खास तौर पर जाना जाता है। कंपनी के अनुसार “Kia” का अर्थ है ‘देवी’ और “Asa” का अर्थ है ‘इच्छा’। इस तरह Kiaasa उन भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है, जो पारंपरिक और सुरुचिपूर्ण अंदाज में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

ब्रांड का लोगो भी खास संदेश देता है। इसमें इस्तेमाल किया गया लाल रंग देवी लक्ष्मी से प्रेरित माना जाता है, जबकि लोगो में बना मुकुट महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। कंपनी का कहना है कि Kiaasa केवल फैशन ब्रांड नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का अनुभव कराने वाला ब्रांड है।

वर्तमान में Kiaasa Retail देश के 70 से अधिक शहरों में 124 से ज्यादा एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स संचालित कर रही है। कंपनी फ्रेंचाइजी आधारित मॉडल और ओम्नीचैनल रिटेल रणनीति के जरिए लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। ग्राहकों के बीच ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत बाजार पकड़ की कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है।

कंपनी ने FY 2028-29 तक “Vision 250” के तहत देशभर में 250 से अधिक स्टोर्स खोलने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का उद्देश्य आम भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद और किफायती एथनिक वियर ब्रांड बनना है।

Kiaasa Retail ने रणनीतिक निवेशकों, फैमिली ऑफिस और लॉन्ग टर्म निवेशकों को अपने ग्रोथ प्लान का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया है। साथ ही कंपनी आने वाले समय में बीएसई SME प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड पर ट्रांजिशन की तैयारी भी कर रही है।

कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे “अफोर्डेबल लग्जरी” और “एस्पिरेशनल फैशन” बाजार में उसके लिए बड़े अवसर मौजूद हैं। ग्राहकों तक आसान और तेज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित रिटेल विस्तार, हाइपरलोकल कॉमर्स और फास्ट फुलफिलमेंट नेटवर्क पर भी काम कर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का राजस्व ₹134.63 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर ₹11.17 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं EBITDA में 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और EBITDA मार्जिन में 432 बेसिस प्वाइंट्स का विस्तार हुआ।

इसके अलावा कंपनी का ROE 34 प्रतिशत से अधिक बताया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि प्रमोटर शेयर पूरी तरह अनप्लेज्ड हैं, जिसे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार Kiaasa Retail आने वाले वर्षों में एक बड़े स्केलेबल फैशन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने की क्षमता रखती है, जहां प्रीमियम ब्रांड पोजिशनिंग, मजबूत यूनिट इकॉनॉमिक्स और पैन इंडिया विस्तार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

Read More News

Jagran Genius Award 2026
जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी अजय नाथ झा ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं को...

Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट...

रांची में बीजेपी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, 200 कार्यकर्ता ले रहे हिस्सा

राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन...

Read More