News Saga Desk
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में हो रही सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से लगातार सांप्रदायिक मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। चाहे मीडिया हो, सोशल मीडिया हो या जनसभाएं भाजपा के पास विकास और जनहित के मुद्दों के बजाय केवल सांप्रदायिक बातें ही बची हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राज्य में कहीं ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो वह गलत हैं और सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठ रोकना और सीमाई गतिविधियों पर नियंत्रण रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, इसलिए भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर चुप रहती है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ता तेल उपलब्ध होने के बावजूद केंद्र सरकार सीमित देशों पर निर्भर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार लगातार विभागीय समीक्षा बैठकें कर रही है। बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने और योजनाओं को बेहतर तरीके से गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा
हुई।
No Comment! Be the first one.