भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया, श्रृंखला में बनाई बढ़त

NEWS SAGA DESK

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैत्री श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है।

पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में 4-2 से शूटआउट जीत हासिल की थी और अब तीसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।

तीसरे मैच में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले दो क्वार्टर में दोनों पक्षों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया, जिसके चलते हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत को सफलता मिली, जब सोनम ने 36वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी दबाव बनाए रखा। 49वें मिनट में लालरेमसियामी ने दूसरा फील्ड गोल दागकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने मुकाबला अपने नाम कर श्रृंखला में बढ़त हासिल कर ली। श्रृंखला का चौथा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 30 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Read More News

Read More