जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

NEWS SAGA DESK

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला सिंगार मोती पंचायत के धोबीयाई वार्ड संख्या-5 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मोहम्मद सज्जाद जमीन विवाद से संबंधित एक मामले में निर्मली अंचल कार्यालय जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके घर के समीप उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

मोहम्मद सज्जाद ने शमशाद, मोहम्मद अबीब, इरफान, सुभान कलीम, गुलाद और नौशाद समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद आजाद, मैमून खातून, सोमइया और दिल मोहम्मद घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मोहम्मद सज्जाद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मामले को लेकर निर्मली थाना प्रभारी सियावर मंडल ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और मामले की जानकारी जुटा रही है।

Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More