News saga Desk
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हालिया फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन दोहरे अंक में कमाई दर्ज कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत एडवांस बुकिंग और वीकेंड का फायदा फिल्म को आगे भी मिल सकता है। रिलीज से पहले फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे इसकी मजबूत ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर के पोस्ट-कोविड दौर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन पहले दिन की कमाई ने यह संकेत दे दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन और सोमवार के बॉक्स ऑफिस टेस्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी या नहीं।
No Comment! Be the first one.