NEWS SAGA DESK
सारण :- तरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पचरौर बाजार से रसीदपुर जाने वाले मार्ग पर अवैध हथियार की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तीनमुहानी के पास घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल के पास खड़े तीन संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रसीदपुर निवासी सैयद साजिद, अंधरबाड़ी निवासी सद्दाम हुसैन और छोटा माधोपुर निवासी हाजी अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सैयद साजिद का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कई मामलों में संलिप्त रह चुका है।
इस संबंध में तरैया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 272/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए हथियारों के स्रोत और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
No Comment! Be the first one.