लातेहार में चार एकड़ में लगे अफीम के फसल को किया गया नष्ट

News Saga Desk

लातेहार। सोमवार को जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के असुवे गांव के पास कुछ अपराधियों के जरिये अफीम की खेती की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां लगभग चार एकड़ भूमि में लगाए गए अफीम की खेती को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफीम की खेती में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

एसपी ने बताया कि लातेहार जिले में पूर्व में जिन स्थानों पर अफीम की खेती होती आई है ,उन स्थानों पर ड्रोन और सेटेलाइट के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। एसपी ने आम लोगों से भी अपील किया है कि अफीम या फिर कोई भी नशीली पदार्थ की खेती या अवैध कार्य होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस के जरिये मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More