फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का तूफान, उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत

 News Saga Desk

ह्यूस्टन | पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को दो गोल दागकर अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की एकतरफा जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ पुर्तगाल नॉकआउट चरण में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।

41 वर्षीय रोनाल्डो ने मुकाबले के छठे मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। वह विश्व फुटबॉल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप अभियानों में गोल करने का कारनामा किया है। उनका यह सफर 2006 विश्व कप से शुरू हुआ था। रोनाल्डो ने गोल करने के बाद अपना प्रसिद्ध “सियू” उत्सव मनाया और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का अभिवादन किया।

सरे हाफ में भी पुर्तगाल का दबदबा जारी रहा। 60वें मिनट में उज़्बेकिस्तान की ओर से एक आत्मघाती गोल हुआ, जिससे स्कोर 4-0 हो गया। इसके बाद 88वें मिनट में राफेल लियाओ ने शानदार गोल कर पुर्तगाल की जीत को 5-0 तक पहुंचा दिया। उज़्बेकिस्तान का एक गोल वीएआर समीक्षा के बाद रद्द कर दिया गया, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं।

इस जीत के साथ पुर्तगाल ने ग्रुप-के में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। वहीं, उज़्बेकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अब पुर्तगाल का अगला मुकाबला कोलंबिया से होगा, जो ग्रुप की शीर्ष स्थिति तय करने में अहम साबित हो सकता है।

मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने कहा,”मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम का प्रदर्शन और हमारा आत्मविश्वास है। टीम ने शानदार खेल दिखाया और पिछले मैच की तुलना में काफी सुधार किया। व्यक्तिगत रिकॉर्ड अच्छे लगते हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य हमेशा राष्ट्रीय टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है।”

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More