11 फरवरी से झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं: शेड्यूल जारी

News Saga Desk

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही है। अंतिम परीक्षा तीन मार्च को होगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो के निर्देश के आलोक में जानकारी साझा की गई है। फर्स्ट सिटिंग में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दिन के एक बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं सेकेंड सिटिंग में इंटर की परीक्षा दिन के 02:00 से 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी के संबंधित स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपल जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

13 दिन चलेगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

शिड्यूल के अनुसार पहले मैट्रिक और इंटर वोकेशनल पेपर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा 13 दिनों तक आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 16 दिन कि होगी। मैट्रिक इंटर की परीक्षा में कुल छह लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 3.5 लाख मैट्रिक और 2.5 लाख इंटर के परीक्षार्थी शामिल हैं। बताते चलें कि मैट्रिक और इंटर का एग्जाम फार्म जमा करने का प्रोसेस चल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत फार्म भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More