Ranchi Power Cut Alert: राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती

Ranchi Power Cut Alert के तहत आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। JUSNL ने रखरखाव और तकनीकी कार्य के कारण पावर कट का अलर्ट जारी किया है।

News Saga Desk

राजधानी रांची के लोगों को आज कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) ने बुधवार को शहर के कई इलाकों में निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है। निगम के मुताबिक, 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन हटिया-1 में 33 केवी हाई मेन बस पर जरूरी रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
निगम के अनुसार, सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक हटिया-1 ग्रिड से संचालित 33 केवी फीडर-1, राजभवन और एचईसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा बड़ा फीडर और अन्य संबंधित लाइनों से जुड़े कुछ इलाकों में भी आंशिक रूप से बिजली बाधित हो सकती है। इधर, आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत एलटी कन्वर्जन कार्य के कारण भी शहर के कई हिस्सों में अस्थायी बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने बताया कि आर्यपुरी, रातू रोड, टंगराटोली, पिस्का मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Ranchi Power Cut Alert

विभाग का कहना है कि यह तकनीकी कार्य बिजली वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। JUSNL ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निगम ने भरोसा दिलाया है कि रखरखाव और तकनीकी उन्नयन का यह कार्य भविष्य में अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इसे भी देखे- JPSC 14वीं परीक्षा पर BJP युवा मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन | CBI जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

Read More News

हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस नहीं, माइंड्स से भी होगी

हेमंत सोरेन नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की शुरुआत नई दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

Read More