रांची में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन महिलाओं के साथ रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के पास कथित तौर पर हुई बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन महिलाओं के साथ रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के पास कथित तौर पर हुई बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि उनकी कार की एक स्कॉर्पियो से टक्कर होने के बाद वाहन में सवार लोगों ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन से पूरा घटना रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें:-https://x.com/deepakbiruajmm/status/2074769770503905285
महिलाओं के मुताबिक, वे जमशेदपुर से हजारीबाग की ओर जा रही थीं, तभी दशम फॉल थाना क्षेत्र के पास उनकी कार की एक स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी कार का लगातार पीछा किया और रास्ते में उन्हें परेशान किया।

हालांकि वायरल वीडियो पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने ट्वीट कर कहा कि मामले पुलिस ने सिर्फ 10 मिनट में रेस्पांस देकर अपनी मुस्तैदी साबित कर दी और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया । उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रही है और झारखंड पुलिस सक्रिय है । इसलिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें ।

वहीं इस पूरे मामले पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि CM दिल्ली में निवेशकों को आमंत्रित करने में व्यस्त हैं, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी कानून-व्यवस्था पर कोई निवेशक कैसे भरोसा करेगा, जिस राज्य में पुलिस वाहन से खींचकर युवक की हत्या कर दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित न हो, वहां सुरक्षा का संदेश कैसे जाएगा.

यह भी देखें:-https://youtube.com/shorts/lluvB0Di-Q4?si=XePCdFytrDqjMShb

राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पर्यटन सीजन और मॉनसून के दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति पर्यटकों और स्थानीय लोगों, दोनों के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि दशम फॉल सहित राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक और प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सरकार का कहना है कि मामला सुलझ गया है लेकिन ये मुद्दा अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Read More News

हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस नहीं, माइंड्स से भी होगी

हेमंत सोरेन नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की शुरुआत नई दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

Read More