बड़ी खबर: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगदड़! कई श्रद्धालु घायल

NEWS SAGA DESK

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु घायल हुए, अस्पताल में इलाज जारी है।

सावन की तीसरी सोमवारी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही श्रद्धालुओं में डर पैदा हो गया और लोग कतार से तेजी से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग गिर पड़े, जबकि कुछ श्रद्धालु बैरिकेडिंग से टकराकर घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। घायलों को एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में उज्जैन समेत ग्वालियर, बिहार और गुजरात के श्रद्धालु शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, हरिश्चंद्र नामक श्रद्धालु के पैरों में बैरिकेडिंग से टकराने से गंभीर चोट आने की खबर सामने आई है।

महाकाल मंदिर में भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी

फिलहाल करंट की बात महज अफवाह थी या डीपी के पास वास्तव में कोई करंट था, यह जांच के बाद ही साफ होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को दें।

इसे भी देखें:-Lakhisarai Ashok Dham Stampede: सावन की तीसरी सोमवार पर भगदड़, 7 की मौ*त | Bihar News

Read More News

Read More