श्याम महोत्सव को लेकर निकला निशान शोभायात्रा: झाकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

News Saga Desk

अररिया। फारबिसगंज में श्याम महोत्सव को लेकर श्याम परिवार की ओर से शनिवार को शहर में निशान शोभायात्रा निकाली गई। निशान यात्रा का शुभारंभ सिद्ध सागर भवन से हुआ।श्री श्याम महोत्सव को लेकर निकाले गए इस निशान यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए,जो अपने हाथों में निशान ध्वज थामे हुए था।इस अवसर पर खाटू श्याम को विराजित कर आकर्षक रूप से सजाया और रथ में स्थापित कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली।यात्रा में शामिल भक्तों ने जमकर श्री श्याम बाबा का जयकारा लगाया। जिससे शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहरी क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में खाटू के बाबा श्री श्याम के भक्तों की बड़ी संख्या है। वहीं निशान यात्रा में श्री श्याम बाबा की भव्य झांकी सजाई गई थी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में श्याम ध्वज लेकर इसमें शामिल हुए।

इस दौरान श्याम बाबा के जयकारे एवं भजनों से पूरा शहर गूंजता रहा।जहां निशान यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते दिखाई दिए। निशान यात्रा सिद्ध सागर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। खास बात कि निशान यात्रा में भाजपा के स्थानीय विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी, नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन वर्ष सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यात्रा में विधायक व मुख्य पार्षद के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर माहेश्वरी, पार्षद गणेश गुप्ता, श्याम परिवार की महिलाओं में अंजू अग्रवाल,दीपा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, राधा माहेश्वरी,रश्मि अग्रवाल, पायल अग्रवाल,मीरा अग्रवाल, सुनीता लड्डा, सुमन अग्रवाल, शालू केडिया, स्वीटी केडिया सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More