एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते एएसआई को किया गिरफ्तार

News Saga Desk

चतरा। औद्योगिक नगरी टंडवा थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संगीता मिंज को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया चौक पर हुई। जब महिला एएसआइ संगीता मिंज चतरा से सिमरिया लौट रही थी।

बताया गया कि किसी केस के अनुसंधान के एवज में चार हजार रिश्वत ले रही थी। टंडवा के डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुरी घटना की तो जानकारी नहीं है पर गिरफ्तारी हुई है। बताया गया कि संगीता मिंज पिछले दो साल से टंडवा में कार्यरत थी। इसके पूर्व भी टंडवा थाना परिसर से ही एक जमादार को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। एएसआई की गिरफ्तारी से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More