रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 2 शव निकाले, 3 अभी भी लापता

NEWS SAGA DESK

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के मलबे से रविवार सुबह दो शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ व सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने ढही इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में जिम ट्रेनर ने बताया कि बिल्डिंग के तीन फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे।

एनडीआरएफ और सेना के जवान रातभर मोर्चे पर डटे रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। देर रात बचाव दल ने एक लड़की को मलबे से निकाला। उसे घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बचाव दल ने रविवार सुबह एक युवक का शव बाहर निकाला। मृतक अम्बाला निवासी अभिषेक मोहाली की आईटी कंपनी में काम करता था। वह जिम में आया था।

कल शाम को ही उसका परिवार यहां पहुंच गया था। आज अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों को संभाला और शव को अस्पताल ले गए।

मोहाली के कार्यवाहक उपायुक्त विराज एस तिड़के ने बताया कि अभी तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीमें अपना काम कर रही हैं।

एसएसपी दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में मामला दर्ज कर लिया है।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More