हैदराबाद में नर्स मर्डर का बिहार कनेक्शन! बेगूसराय में आरोपी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

हैदराबाद नर्स हत्याकांड में पुलिस ने 30 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। 21 वर्षीय नर्स ने बचाव में संघर्ष किया, जिसके निशान जांच में अहम सुराग बने।

हैदराबाद नर्स हत्याकांड में पुलिस ने घटना के करीब 30 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ठुक्कुगुड़ा में 21 वर्षीय नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी 34 वर्षीय मो. सनाउल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए आरोपी से जोरदार संघर्ष किया था। इसी दौरान आरोपी के शरीर पर लगी चोट और खरोंच के निशान जांच में महत्वपूर्ण सुराग बने।

हैदराबाद नर्स हत्याकांड

खिड़की से कमरे में दाखिल हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक वारदात 28 और 29 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे हुई। आरोपी कथित तौर पर खिड़की के रास्ते नर्स के कमरे में दाखिल हुआ था। वह बाइक मैकेनिक के तौर पर काम करता था और कुछ समय से ठुक्कुगुड़ा में एक दुकान पर काम कर रहा था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि दुकान के पीछे से अस्पताल परिसर में नर्स के रहने की जगह दिखाई देती थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी कुछ समय से युवती की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसके आने-जाने के समय की जानकारी रखता था।

हैदराबाद नर्स हत्याकांड

नर्स ने किया विरोध, संघर्ष के निशान बने सुराग

पुलिस के अनुसार, कमरे में आहट होने के बाद नर्स की नींद खुल गयी। इसके बाद आरोपी और युवती के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस का दावा है कि युवती ने खुद को बचाने की कोशिश में आरोपी की उंगली काट ली और उसके गले तथा सीने पर नाखूनों से खरोंच के निशान छोड़ दिए।

इसे भी देखें...परिसीमन पर बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब, अब विरोध क्यों? | News Saga

जांच में सामने आए इन निशानों को पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती पर काबू पाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खिड़की बंद कर वहां से निकल गया। 29 अगस्त को नर्स के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर उसकी सहेली को चिंता हुई। उसने फोन किया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सहेली खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंची। वहां नर्स मृत अवस्था में मिली। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान बताए गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पहाड़ीशरीफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

2023 में हैदराबाद पहुंचा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, मो. सनाउल्लाह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। वह वर्ष 2023 में हैदराबाद गया था। शुरुआत में उसने उप्पल इलाके में एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम सीखा।

बताया गया है कि करीब दो महीने पहले वह उसी मालिक की दूसरी दुकान पर काम करने के लिए ठुक्कुगुड़ा पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसकी नजर अस्पताल परिसर में रहने वाली नर्स पर पड़ी।

दुकान की भौगोलिक स्थिति भी जांच का हिस्सा बनी है, क्योंकि वहां से नर्स के रहने की जगह दिखाई देने की बात पुलिस ने कही है।

Read More News

Read More