JPSC-JSSC धांधली, छात्रों पर FIR से भड़की BJP, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

NEWS SAGA DESK:

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों पर दर्ज FIR के मुद्दे को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और विधायक प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

BJP नेताओं ने छात्रों पर हुई FIR को लेकर भी सवाल उठाए और कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की। पार्टी का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद बीडी राम समेत कई विधायक और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी, सीपी सिंह, मंजू देवी, शशि भूषण मेहता, आलोक चौरसिया, रोशन लाल चौधरी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, नागेंद्र महतो और राज सिन्हा शामिल रहे।

Read More News

Read More