राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की

News Saga Desk

रांची झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

इस माैके पर राज्यपाल ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। अटल जी के आदर्श सदैव सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक ‘भारत रत्न’ पं. मदनमोहन मालवीय की जयंती पर शत- शत नमन।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More