गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज

News Saga Desk

रांची। झारखंड के एसटी, एससी और ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले जूते की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये हैं। इतना ही नहीं चमरा लिंडा ने गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज भी किया है। साथ ही गुमला के जूता आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और उसका भुगतान रोकने का भी आदेश दिया है। चमरा लिंडा ने वार्निंग दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अफसरों के साथ आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

बच्चों को लेदर की जगह रेक्सीन का क्यों दिया जूता
मंत्री चमरा लिंडा ने स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले जूते की गुणवत्ता को लेकर आदिवासी कल्याण आयुक्त सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि बच्चों को लेदर की जगह रेक्सीन का जूता क्यों दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मंत्री चमरा लिंडा जूता लेकर आदिवासी कल्याण आयुक्त के पास पहुंच गये और दिखाकर बताया कि देखिये रेक्सीन का जूता तुरंत फट गया। इसी बाबत में उन्होंने गुमला में जूता के आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और पेमेंट रोकने का भी आदेश दिया। साथ ही गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज किया।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More