गया में राजद नेता के भतीजा की हत्या

News Saga Desk

गया। बिहार के गया जिला स्थित गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव से दुखद खबर आ रही है, जहां पर एक 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना करीब 11 बजे दिन की बतायी जा रही है। मृत युवक की पहचान फुलसाथर गांव निवासी विलास यादव के 30 वर्षीय पुत्र रामाशीष यादव के रूप में हुई। मृतक राजद नेता का भतीजा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टंडवां गांव के धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More