झारखंड में नए साल में लगेगी ठंड

News Saga Desk

रांची। झारखंड में साल के आखिरी दिन बादल और बारिश के साथ बीतने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है। ऐसा इसलिए होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान के रास्ते आ रहा एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का झारखंड में असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि इसकी वजह से लगभग आधे झारखंड में बारिश होगी। 28 व 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। वहीं इस दिन राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

31 दिसंबर तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा

राज्य में 28 दिसंबर से आंशिक बादल छाने लगेंगे। 26 से 28 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 29 दिसंबर से गिरावट आएगी। 28 व 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More