होंडा SP160 लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.21 लाख

News Saga Desk

नई दिल्ली एक्टिवा 125 और SP125 को अपडेट करने के ठीक बाद, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने SP160 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्पोर्टी बाइक में OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार इंजन में बदलाव किए गए हैं। बाइक अब कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ आती है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, डिजिटल इन्सट्रुमेंट क्लस्टर और डुअल डिस्क ब्रैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक ई-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी।

बाइक दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके सिंगल डिस्क ब्रैक वैरिएंट की कीमत 1,21,951 रुपए और डुअल डिस्क ब्रैक वैरिएंट की कीमत 1,27,956 लाख रुपए है। दोनों कीमतें एक्स शोरूम हैं। अपडेटेड मोटरसाइकिल अब देशभर में HMSI डीलरशिप पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। 160CC सेगमेंट में ये बाइक बजाज की यामाहा FZ, बजाज पल्सर P150, सुजुकी जिक्सर और TVS अपाचे RTR160 2V को टक्कर देगी।

2025 होंडा SP160 में नया क्या?

होंडा SP160 को नए ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसके मस्कुलर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपडेटेड बाइक चार कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। इसमें रेडिएंट रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक कलर शामिल हैं।

बाइक के फ्रंट में बेहतर लुक देने के लिए नया LED हेडलैंप और स्पोर्टी श्राउड वाला मस्कुलर फ्यूल टैंक है। अन्य हाइलाइट्स में एयरोडायनामिक अंडरकाउल और क्रोम कवर के साथ बोल्ड मफलर शामिल हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक को बढ़ाते हैं। रियर में LED टेललाइट भी है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच का नया TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह सिस्टम होंडा रोडसिंक ऐप के साथ कंपेटेबल है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है।

झारखंड: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन कोषागारों में देर रात तक जारी रहेगी भुगतान प्रक्रिया

रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस पर झारखंड के सभी कोषागारों में भुगतान प्रक्रिया रात...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More