भारत के मोस्ट वॉन्टेड लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में मौत

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वॉन्टेड, 26/11 (मुंबई) हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान के लाहौर में मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत से हुई है। मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है। अमेरिका में उसे ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया गया था। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा के टेरर फंडिग का काम देखता था। खबरों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा मक्की को 1267 ISIL (दा’एश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। उसकी संपत्ति फ्रीज कर दी गयी थी। उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। UN की वेबसाइट के अनुसार मक्की लश्कर और जमात-उद-दावा में नेतृत्वकर्ताओं में शांमिल था। भारत में हुए कई बड़े हमलों के पीछे हाफिज सईद और मक्की का हाथ माना जाता रहा है।

Read More News

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

Read More