पहले दिन ‘दृश्यम 3’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, करण जौहर बोले- बेस्ट हैं अजय-जयदीप

NEWS SAGA DESK

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 95.10 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली। करण जौहर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए अजय देवगन और जयदीप अहलावत की तारीफ की।

विजय सालगांवकर का शातिर दिमाग और सिनेमाघरों के बाहर ‘हाउसफुल’ का बोर्ड—यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो बॉक्स ऑफिस पर कभी फेल नहीं होता। अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। इस बार विजय सालगांवकर के सामने जयदीप अहलावत एक खूंखार पुलिस अफसर के रूप में उतरे हैं। दोनों के बीच चल रहा माइंड गेम और ‘चूहे-बिल्ली’ की लड़ाई दर्शकों को फुल मास एंटरटेनमेंट दे रही है। आम जनता के साथ-साथ अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी विजय सालगांवकर के इस अंतिम चक्रव्यूह के मुरीद हो गए हैं।

अजय देवगन

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया रिव्यू फिल्म देखने के बाद करण जौहर अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू साझा किया। करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मजेदार! बेहद लाजवाब! @ajaydevgn और @jaideepahlawat बेस्ट हैं!!! निर्देशक @abhishekpathakk ने बहुत शानदार काम किया है। पूरी कास्ट और क्रू को इस सफलता की ढेर सारी बधाई।”

ओपनिंग डे पर ही निकाली आधी लागत, कमाए 95.10 करोड़ सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस सस्पेंस-थ्रिलर ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन 95.10 करोड़ रुपये का बंपर बिजनेस कर अपनी आधी लागत एक दिन में ही वसूल कर ली है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More