जमशेदपुर में मंकी कैप पहनकर बदमाश ने मांगी रंगदारी, लोगों ने दबोचा

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना रोड पर एक युवक ने मोबाइल दुकान में यूट्यूब पर बम के टाइमर की धुन बजाकर लूट का प्रयास किया। ग्राहकों और दुकानदारों ने युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर (टाटानगर) स्थित मानगो के ओलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड पर सोमवार दोपहर एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां ‘एरिक्शन मोबाइल शॉप’ (Arixon Mobile Shop) में मंकी कैप पहने एक नकाबपोश युवक ने फर्जी बम की दहशत फैलाकर लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि, दुकान में मौजूद ग्राहकों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

 झारखंड के जमशेदपुर
मंकी कैप पहनकर चाकू और बम की दी धमकी

दुकान के मालिक नीतीश मित्तल के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। उस वक्त दुकान में उनके पिता विनय कुमार मित्तल, भाई नितिन मित्तल और कई ग्राहक मौजूद थे। तभी काले लिबास और चेहरे पर मंकी कैप लगाए एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ। प्रवेश करते ही उसने अपने पास से एक धारदार चाकू निकाला और काउंटर पर बैठे नितिन मित्तल को गल्ले में रखे सारे पैसे सौंपने की धमकी दी। युवक ने दावा किया कि उसकी पीठ पर टंगे बैग में एक टाइमर बम है और यदि उसे तुरंत पैसे नहीं दिए गए तो वह पूरी दुकान को बम से उड़ा देगा।

यूट्यूब पर चलाई ‘टाइमर टिक-टिक’ की धून

दुकान में मौजूद लोगों को तब सबसे ज्यादा घबराहट हुई जब युवक के बैग से सचमुच बम के टाइमर की ‘टिक-टिक’ की आवाज आने लगी। दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ देखकर आरोपी खुद भी घबरा गया और जब कुछ ग्राहक उसकी ओर बढ़ने लगे, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। तत्परता दिखाते हुए दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जब लोगों ने आरोपी युवक के बैग की तलाशी ली, तो उसमें कोई बम नहीं बल्कि एक ब्लूटूथ स्पीकर मिला। जांच में पता चला कि युवक काफी नशे की हालत में था। उसने अपने मोबाइल में यूट्यूब की मदद से ‘टाइमर साउंड’ ऑन कर रखा था, जो ब्लूटूथ स्पीकर के जरिए बज रहा था। इसी आवाज के दम पर वह लोगों को डराकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था।

Read More News

Read More