नोएडा में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

NEWS SAGA DESK

नोएडा के सेक्टर 41 निवासी 56 वर्षीय महिला से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 1 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर म्यूल खातों की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों का एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 41 में रहने वाली एक 56 वर्षीय महिला को शेयर बाजार में निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों

फेसबुक के जरिए बनाया शिकार साइबर क्राइम पुलिस उपायुक्त (DC) प्रीति यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 41 निवासी पमिला वाकलीवल (पति: अनुराग वाकलीवल) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, अज्ञात साइबर अपराधियों ने 25 अगस्त 2026 को पहली बार उनसे फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया था। अपराधियों ने खुद को एक जानी-मानी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर मार्केट में निवेश के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

किस्तों में जमा कराए 1 करोड़ रुपये साइबर ठगों के झांसे में आकर महिला ने उनके बताए अनुसार पैसे लगाने शुरू कर दिए। 25 अगस्त से 29 सितंबर 2026 के बीच पीड़िता ने ठगों के दिए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने एक फर्जी ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया था, जिस पर महिला को उनकी निवेश की गई रकम और उस पर बढ़ता हुआ मुनाफा लगातार दिखाई दे रहा था, जिससे उनका विश्वास मजबूत होता गया।

रकम निकालने की कोशिश पर खुली पोल जब महिला ने पोर्टल पर दिख रहे अपने पैसों को निकालने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने शर्त रख दी कि रकम निकालने के लिए उन्हें और पैसे जमा करने होंगे। बार-बार अतिरिक्त पैसों की मांग किए जाने पर पीड़िता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

म्यूल खातों की जांच में जुटी पुलिस डीसीपी प्रीति यादव के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन सभी बैंक खातों की पड़ताल शुरू कर दी है जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई थी। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने पैसे मंगाने के लिए ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के नाम पर खोले गए फर्जी खाते) का इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को ट्रेस करने में जुटी है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More