रांची: 47 दिनों बाद खुला स्टेडियम, ताला तोड़ मेयर ने किया वॉक

NEWS SAGA DESK

रांची की मेयर रौशनी खलखो ने 47 दिनों से बंद जयपाल सिंह स्टेडियम का ताला तोड़कर समर्थकों के साथ मॉर्निंग वॉक किया। डीसी ने निषेधाज्ञा उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर।

झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम को खोलने को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को रांची की मेयर रौशनी खलखो दर्जनों लोगों के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचीं और पिछले 47 दिनों से बंद पड़े स्टेडियम का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद मेयर अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम के भीतर दाखिल हुईं और वहां मॉर्निंग वॉक किया।

झारखंड की राजधानी रांची

दारोगा और मेयर के बीच हुई तीखी बहस स्टेडियम का ताला तोड़े जाने के दौरान वहां तैनात पुलिस दारोगा ने मेयर को रोकते हुए सवाल किया कि वह किस हैसियत से ताला खोल रही हैं। इस पर मेयर रौशनी खलखो ने दारोगा से पूछा कि क्या वह उन्हें पहचानते हैं। दारोगा द्वारा पहचानने से इनकार करने पर मेयर ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह रांची की नगर प्रमुख (मेयर) हैं। इस पर दारोगा ने जवाब दिया कि “आप ही लोग स्टेडियम के मालिक हैं, जाइए जो करना है करिए।” इसके तुरंत बाद पुलिसकर्मी ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी।

तीन घंटे बाद फिर बंद हुआ स्टेडियम, डीसी ने दिए कार्रवाई के संकेत सुबह करीब 6 बजे मेयर द्वारा ताला खोलकर अंदर प्रवेश करने के लगभग तीन घंटे बाद प्रशासन ने स्टेडियम को फिर से बंद कर ताला लगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में पहले से ही निषेधाज्ञा (Section 144 / BNS प्रावधान) लागू है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेकर ताला तोड़ना और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। प्रशासन इस मामले में शामिल मेयर और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करेगा।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More