होटल मैनेजर को मारी गोली: अस्पताल में कराया भर्ती

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मारी है। पंडरा इलाके के पिस्का क्षेत्र में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रक्षा राज्यमंत्री और सांसद संजय सेठ के घर के पास अपराधियों ने फायरिंग कर सुमित कुमार को गोली मारी है। घायल अवस्था में होटल मैनेजर सुमित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सुमित को टारगेट करके गोली मारी है और वहां से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुमित कुमार चर्चित कोराबारी कमल भूषण का किरायेदार है। पिछले साल अपराधियों ने कमल भूषण की हत्या कर दी थी। कमल भूषण रांची के बड़े कारोबारियों में एक थे। कमल भूषण के किरायेदार पर हुए जानलेवा हमले की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More