शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ कथित दुष्कर्म, चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डुमरडीह गांव की रहने वाली करीब 19 वर्षीय महिला ने गांव के ही नसीम अंसारी पर जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है

NEWS SAGA DESK

जारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डुमरडीह गांव की रहने वाली करीब 19 वर्षीय महिला ने गांव के ही नसीम अंसारी पर जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना 30 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई गई है। पीड़िता के पति रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहते हैं, जबकि महिला गांव में अपनी सास और ननद के साथ रहती है। महिला ने शिकायत में बताया कि घटना वाली रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इस धमकी के कारण वह तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

शिकायत के अनुसार, बाद में महिला ने फोन पर अपने पति को घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद उसका पति हैदराबाद से गांव लौटा। इसके बाद दोनों बरही थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Read More News

मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा में दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के सातवें...

Read More