‘मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक वीडियो में दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में उन्होंने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी।

NEWS SAGA DESK

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक वीडियो में दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में उन्होंने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘खतरनाक अर्बन नक्सल’ कहा। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक और मनोरंजन जगत में बहस तेज हो गई है।

नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर उठाए सवाल

नसीरुद्दीन शाह ने मंगलवार को फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में ‘दिमागी नक्सल’ लिखा बैज दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस पहचान को गर्व के साथ स्वीकार करते हैं। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें पहले भी देशविरोधी और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे नामों से संबोधित किया गया है। अपने संदेश में शाह ने शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की आवाज और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का उल्लेख करते हुए उनके प्रति समर्थन जताया।

किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक समय वह नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते थे, लेकिन अब उनके विचारों को लेकर उनकी राय बदल गई है। रिजिजू ने शाह को ‘खतरनाक अर्बन नक्सल’ बताते हुए उनके रुख पर सवाल उठाए।

जामिया के छात्रों का भी किया जिक्र

शाह का यह वीडियो जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके हैं। शाह ने छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिशों को याद रखा जाएगा।

Read More News

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को राहत: IRCTC मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राबड़ी देवी और...

Read More