BREAKING: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

NEWS SAGA DESK

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई बड़े नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह अचानक आरके सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार की ओर से डॉक्टरों को घर बुलाया गया, लेकिन चिकित्सकों के पहुंचने तक उनका निधन हो चुका था। खबर मिलते ही उनके आवास पर परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया।

22 सितंबर 1951 को बिहार के आरा जिले के बहियारा गांव में जन्मे आरके सिन्हा ने संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। राजनीति के अलावा उद्योग और सुरक्षा क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह देश की प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों में शामिल SIS ग्रुप के संस्थापक थे।

राजनीतिक सफर में उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर बिहार में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा ने उन्हें बिहार से राज्यसभा भेजा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव के कारण भी वह लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा। यहां अन्नपूर्णा भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

Read More News

रांची में धूमधाम से मनाया गया चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, अस्पताल और अनाथालय में बांटे गए फल व वस्त्र

रांची में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन मनाया।...

रांची में क्षत्रिय गौरव मंच की नई कार्यसमिति घोषित, 25 पदाधिकारी और 27 जिला अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

राजधानी रांची में क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के...

बिहार कॉलेज वेदर अपडेट/सैलरी रूल्स: अब ट्रेजरी से सीधे बैंक खाते में आएगी प्रोफेसरों की तनख्वाह

बिहार के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया बदलने जा रही है।...

Read More