रांची से लखनऊ, अमृतसर, बनारस के लिए नई ट्रेनें चलाने का भेजा गया प्रस्ताव

News Saga Desk

रांची। 2024 में रांची को कई नई ट्रेनें मिलीं। इनमें हावड़ा, पटना और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं। 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को एक्सटेंशन दिया गया। विभिन्न ट्रेनों में 800 से ज्यादा कोच लगाए गए। स्टेशनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाई गईं। वहीं विकास कार्य से जुड़ीं कई योजनाएं शुरू की गईं। अब नए साल यानी 2025 में भी रांची को कई नई ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव है। 6 दिसंबर को हुई डीआरयूसीसी की बैठक में रांची से नई ट्रेनों की जरूरत पर चर्चा की गई। इसमें रांची से लखनऊ, रांची से अयोध्या, रांची से अमृतसर-चंडीगढ़ और रांची से लोहरदगा के लिए पैसेंजर ट्रेन की जरूरत बताई गई। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है।

आने वाले वर्ष में यह भी संभावना है कि ट्रेन संख्या 12825 झारखंड-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आनंद विहार से जयपुर तक विस्तार किया जाए। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल का सामान्य परिचालन भी अगले वर्ष होने की उम्मीद है। दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा 2025 में रांची से अहमदाबाद और अमृतसर के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

रांची-मदार वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन को मिल सकता है एक्सटेंशन

रांची में रह रहे राजस्थान के ​लोगों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिमी रेलवे द्वारा 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य अरुण जोशी की मानें तो अंतिम दिन इस ट्रेन में पर्याप्त यात्री मिले थे। इस कारण अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी रेलवे द्वारा इस ट्रेन के परिचालन को एक्सटेंशन दिए जाने की पूरी संभावना है।

रांची से लखनऊ : रांची से प्रति माह करीब 50 हजार यात्री लखनऊ जाते हैं। लखनऊ के लिए डायरेक्ट ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुगमता होगी। अभी लखनऊ के लिए डायरेक्ट कोई ट्रेन नहीं है।

रांची से अमृतसर: रांची और आसपास में सिख धर्म को मानने वाले की संख्या करीब 20 हजार हैं। अमृतसर मेंं स्वर्ण मंदिर का दर्शन करने रांची से अन्य धर्म के लोग भी काफी तादाद में जाते हैं।

रांची से बनारस : रांची से बनारस के लिए नई ट्रेन शुरू होना काफी फायदेमंद है। रांची से एक लाख लोग प्रति माह बनारस जाते हैं। बनारस के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलने से लोगों को सुविधा होगी।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More