रांची में स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी समस्याओं और रेबीज के खतरे को कम करने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 और 31 अक्टूबर को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रेस्क्यू और एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। दो दिनों तक चले इस अभियान में कुल 20 स्ट्रीट डॉग्स को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।
NEWS SAGA DESK
रांची में स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी समस्याओं और रेबीज के खतरे को कम करने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 और 31 अक्टूबर को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रेस्क्यू और एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। दो दिनों तक चले इस अभियान में कुल 20 स्ट्रीट डॉग्स को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। नगर निगम की टीम ने सदर अस्पताल परिसर से 9, झारखंड हाईकोर्ट परिसर से 8 और एयरपोर्ट क्षेत्र से 3 कुत्तों को रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी कुत्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
डॉ. निशांत की देखरेख में हुई स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण
पूरी कार्रवाई पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत की देखरेख में संपन्न हुई। रेस्क्यू किए गए सभी कुत्तों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के बाद उन्हें नसबंदी (एबीसी) की प्रक्रिया के लिए एबीसी सेंटर भेज दिया गया।
रेबीज पर नियंत्रण और मानव-कुत्ता संघर्ष कम करने की पहल
रांची नगर निगम का उद्देश्य शहर में रेबीज के प्रसार को रोकना और स्ट्रीट डॉग्स के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए निगम की ओर से लगातार रेस्क्यू, स्वास्थ्य परीक्षण, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के अभियान चलाकर मानव और स्ट्रीट डॉग्स के बीच होने वाले संघर्ष को कम करने की भी कोशिश की जा रही है।
शिकायत के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि स्ट्रीट डॉग्स से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सूचना के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क करें। निगम का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से शहर में सुरक्षित और बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
No Comment! Be the first one.