नववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग

NEWS SAGA DESK

रांची। आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान और स्वयंसेवक मुस्तैद थे। पहाड़ी मंदिर में भक्त अरघा सिस्टम से जल अर्पण कर रहे हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More