जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट और टाटा कमिंस में 15 नवंबर 2026 (रविवार) को सामान्य रूप से काम होगा। इसके बदले 16 नवंबर (सोमवार) को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
लौहनगरी जमशेदपुर की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शुमार टाटा मोटर्स लिमिटेड (जमशेदपुर प्लांट) और टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं, परिचालन निरंतरता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियों ने आगामी रविवार, 15 नवंबर 2026 को सामान्य दिनों की तरह कामकाज करने का निर्णय लिया है। इसके एवज में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सोमवार, 16 नवंबर 2026 को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) घोषित किया गया है। इस संबंध में प्रबंधन द्वारा आधिकारिक सर्कुलर भी जारी कर दिए गए हैं।
टाटा मोटर्स में सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगी सभी सेवाएं टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, वर्तमान कारोबारी और उत्पादन संबंधी जरूरतों को देखते हुए 15 नवंबर (रविवार) को प्लांट पूरी तरह से चालू रहेगा। इस दौरान जनरल ऑफिस सहित सभी डिवीजन, विभिन्न विभाग और उनसे जुड़ी तमाम आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। प्रबंधन ने सभी डिवीजनल और डिपार्टमेंटल हेड (Heads) को यह निर्देश दिया है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का उचित समन्वय करें और कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश समय पर जारी करें।
टाटा कमिंस में भी परिचालन आवश्यकताओं को लेकर फैसला उधर, टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर में भी इसी प्रकार के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिजनेस की निरंतरता और प्लांट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को सभी कर्मचारियों के लिए सामान्य ड्यूटी निर्धारित की गई है। इस दिन प्लांट के सभी ऑपरेशन तय शेड्यूल के अनुसार चलेंगे। इसके बदले में सभी कर्मचारियों को अगले दिन यानी 16 नवंबर (सोमवार) को क्षतिपूरक साप्ताहिक अवकाश (Compensatory Off) प्रदान किया जाएगा।
No Comment! Be the first one.