राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की हो सकती है मुलाकात

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान एक साथ बैठक कर सकते हैं। ऐसे संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ ने दिए हैं। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, पीपीपी नेता अशरफ ने कहा कि जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। वक्त आने पर तीनों एक साथ बैठक कर सकते हैं। अशरफ ने गुरुवार को पीटीआई वार्ता समिति से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समिति का रुख सकारात्मक है। समिति और हुकूमत के बीच बातचीत अच्छे माहौल में हो रही है। उन्होंने खुलासा किया कि पीटीआई ने अभी तक औपचारिक रूप से अपनी मांगें पेश नहीं की हैं, लेकिन उसने कार्यकर्ताओं की रिहाई और नौ मई और 26 नवंबर की घटनाओं की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग के गठन की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पीटीआई प्रतिनिधियों ने भी अपने नेतृत्व से परामर्श करने के लिए समय मांगा है। अशरफ ने कहा कि मुल्क को मौजूदा राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों से उबरने के लिए आम सहमति की आवश्यकता है। स्थिरता के लिए बातचीत जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि हुकूमत और पूर्व सत्तारूढ़ दल पीटीआई ने गुरुवार को दूसरे दौर की बातचीत की। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। यह बैठक संसद भवन के संविधान समिति कक्ष में हुई। यह वार्ता पीटीआई की सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा के बाद हो रही है। सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा में कहा गया है कि पीटीआई संस्थापक इमरान खान समेत सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए। नौ मई और 26 नवंबर की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया जाए। जेल में बंद पीटीआई संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद हुकूमत ने बातचीत की पहल की है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More