झारखंड के 3,044 युवाओं को मिली नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र

झारखंड में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल 3,044 युवाओं को नौकरी मिली है

NEWS SAGA DESK

झारखंड में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल 3,044 युवाओं को नौकरी मिली है। इस उपलब्धि के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तीन संस्थानों ने खोले रोजगार के रास्ते

कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में PREJHA Foundation द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को नौकरी मिली है। इनमें कल्याण गुरुकुल से 2,014, नर्सिंग कौशल कॉलेज से 746 और आईटीआई कौशल कॉलेज से 284 युवाओं का चयन हुआ है। समारोह में राज्य के अलग-अलग जिलों से लगभग 300 चयनित युवाओं को बुलाया गया था।

34 संस्थानों में मिल रही कौशल ट्रेनिंग

फिलहाल झारखंड में 34 संस्थानों के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें 25 कल्याण गुरुकुल, आठ नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों में युवाओं को कंपनियों और उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित किया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 40 हजार युवा इस व्यवस्था के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

विदेशों तक पहुंची झारखंड के युवाओं की प्रतिभा

इस पहल का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है। झारखंड के एक हजार से अधिक युवाओं को विदेशों में नौकरी मिली है। इनमें दुबई की सोभा जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं, वोल्टास, अफकॉन्स, शापूरजी पालोनजी और फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी राज्य के युवाओं को काम करने का अवसर मिला है।

हर साल 20 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देने की तैयारी

राज्य सरकार अब कौशल विकास अभियान को और व्यापक बनाने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले समय में हर साल 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है।

Read More News

पटना में विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, राज्यपाल और सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति भवन में महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह आयोजित...

Read More