झारखंड के 20 जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार, रांची समेत कई इलाकों में बढ़ेगी ठंड

झारखंड के 20 जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ी। जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान।

News Saga Desk

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रांची सहित राज्य के 20 जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के दक्षिणी, मध्यवर्ती और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

दुमका में सबसे अधिक 58.8 मिलीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 58.8 मिलीमीटर बारिश दुमका जिले के मसानजोर में दर्ज की गई। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची में बादलों और ठंडी हवाओं से बदला मौसम

सोमवार सुबह रांची और आसपास के इलाकों में हल्का कुहासा छाया रहा। इसके बाद धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 25.7 और न्यूनतम 21.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 और न्यूनतम 21.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ सकता है।

Read More News

पटना में विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, राज्यपाल और सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति भवन में महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह आयोजित...

Read More