अडाणी के खिलाफ तीन मामलों की सुनवाई एक साथ होगी

News Saga Desk

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। न्यूयॉर्क की एक कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अडाणी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अरबों रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप के 3 मामलों की सुनवाई एक साथ करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि इन मामलों की सुनवाई एक संयुक्त मुकदमे में एक साथ की जाएगी।

जिन मामलों की सुनवाई एक साथ की जाएगी उनमें US बनाम अडाणी एवं अन्य (अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामला), सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) बनाम अडाणी एवं अन्य (अडाणी के खिलाफ सिविल केस) और SEC बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ सिविल केस) शामिल हैं। कोर्ट ने यह फैसला तब दिया जब पाया कि ये मामले एक जैसे आरोप और लेन-देन से जुड़े हुए हैं।

कोर्ट ने कहा कि यह निर्णय ज्यूडिशियल एफिशिएंसी को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। यह सभी मामलों को जिला न्यायाधीश निकोलस जी गरौफिस को सौंपेगा, जो अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामले की भी देखरेख कर रहे हैं। कोर्ट के कर्मचारियों को मामलों का पुनः आवंटन करने का निर्देश दिया गया है।

रिश्वतखोरी के मामले में गौतम अडाणी और उनके भतीजे समेत 8 आरोपी

इससे पहले 21 नवंबर 2024 को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से कहा गया था कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर ( तब करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More