बोकारो में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी

NEWS SAGA DESK

बोकारो। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे और लोधी सहित गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा जैसे दुर्गम गांवों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ हुई है।

तुईयो सहित अन्य गांवों से मिली जानकारी के अनुसार, दो शिक्षकों और अन्य के यहां छापेमारी हुई है। संबंधित सभी घरों के सदस्यों के मोबाइल जब्त किये गए हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी तो नहीं हुई है लेकिन मोबाइल फोन और अलग-अलग जगहों से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बताया गया है कि पिछले साल लुगू पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का एक लैपटॉप जब्त किया था। इस लैपटॉप से कुछ सुराग मिले थे, जिसके आधार पर एनआईए की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इसके अलावा हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव में भी छापेमारी की गई है।

बताया जा रहा है कि एनआईए की आठ टीमें बोकारो पहुंची हैं। इन टीमों ने नक्सली समर्थकों के यहां छापेमारी की है। बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने शनिवार को जिले में एनआईए की छापेमारी की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि सुबह से ही एनआईए की टीम गोमिया और चतरोचट्टी में छापेमारी कर रही है। बोकारो पुलिस उनकी मदद कर रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More